हाउस ऑफ लार्ड्स में मिल्खा सिंह सम्मानित

0

महान भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह को खेलों के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए हाउस ऑफ लार्ड्स में विशेष समारोह में सम्मानित किया गया।हाउस ऑफ लार्ड्स के सदस्य और एनआरआई उद्योगपति लार्ड स्वराज पाल ने द फ्लाइंग सिख के नाम से मशूहर मिल्खा को सम्मानित किया। मिल्खा 12 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म के प्रचार के लिए लंदन में हैं। यह फिल्म उनके जीवन पर आधारित है।ल… हाउस ऑफ लार्ड्स में मिल्खा सिंह सम्मानित

महान भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह को खेलों के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए हाउस ऑफ लार्ड्स में विशेष समारोह में सम्मानित किया गया।हाउस ऑफ लार्ड्स के सदस्य और एनआरआई उद्योगपति लार्ड स्वराज पाल ने द फ्लाइंग सिख के नाम से मशूहर मिल्खा को सम्मानित किया। मिल्खा 12 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म के प्रचार के लिए लंदन में हैं। यह फिल्म उनके जीवन पर आधारित है।लार्ड पाल ने कहा, हम उन्हें सम्मानित करना चाहते थे और उन्हें बताना चाहते थे कि उन्होंने जो हासिल किया उस पर हमें गर्व है। मुझे बहुत खुशी है कि बालीवुड ने उनके जीवन पर फिल्म बनाने का फैसला किया। उनकी कहानी नयी पीढ़ी के युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी जो देख सकते हैं कि कैसे एक साधारण परिवार के बच्चे ने दुनिया भर में सुर्खिया बटोरीं।मिल्खा सिंह इसके बाद साउथहाल के लोकप्रिय गुरूद्वारे गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा भी गए जहां उन्होंने दुनिया के सबसे अधिक उम्र के मैरथान थावक फौजा सिंह से मुलाकात की।सिख समुदास इस दौरान मिल्खा की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद था। ब्रिटेन में बसे फौजा ने भी मिल्खा से प्रेरित होकर ही अपना मैराथन करियर शुरू किया था।12 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म भाग मिल्खा भाग मिल्खा के जीवन पर आधारित है। इसमें 1947 में भारत के विभाजन के दौरान उनके परिवार ही हत्या के दर्द से लेकर प्रतिस्पर्धी खेल में उनके सफलता हासिल करने की यात्रा का जिक्र है।इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं फरहान अख्तर और सोनम कपूर ने निभाई हैं। फरहान मिल्खा का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के रेड कारपेट के दौरान महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और ओलंपिक फर्राटा धावक लिनफोर्ड क्रिस्टी के मौजूद रहने की संभावना है।