रतलाम। शहर की अवैध व अविकसीत कॉलोनियों में पेयजल के जिलए जाने वाले टेंकर एक अपैै्रल से बंद हो गए हैं। एेसे में झुग्गी बस्तियों सहित करीब 65 से अधिक कॉलोनियों मे रहने वाले 50 हजार लोगों के सामने पेयजल का गंभीर संकट हो गया हैं। निगम के जल विभाग के सूत्र इसका कारण परिवहन के टेंडर में हुई तकनीकी गड़बड़ी को बता रहे हैं। एेसे में दो दिन और हालात नहीं सुधरना हैं।
शहर के डोसीगांव, बजरंग नगर, अर्जन नगर, दिलीप नगर, टैगौर कॉलोनी, जनता कॉलोनी, विरियाखेड़ी सहित करीब पांच दर्जन कॉलोनियों में 50 हजार लोगों के सामने पेयजल का संकट हो गया हैं। सबसे अधिक परेशानी शिवनगर, रेल नगर जेसे क्षेत्र में आ रही हैं, जहां पेयजल के लिए अन्य कोई स्त्रोत नहीं हैं। इन क्षेत्रों में 31 मार्च तक 12 हजार व 4 हजार लीटर के टेंकर गए। एक अप्रैल से बड़े टेंकर जाना बंद हो गए। निगम के पास जो संसाधन हैं, वह इतने कम हैं कि पूरे शहर को पेयजल की उपलब्धता कराने में सक्षम नहीं हैं।
महिलाएं पहुंची निगम कार्यालय
नगर निगम में बजरंग नगर की महिलाएं पहुंची। महिलाओं ने निगम में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष यास्मिन शैरानी को बताया कि उनके माहेल्ले में चार दिनों से पानी नहीं आ रहा हैं। महिलाओं के अनुसार वार्ड में दो हेडपंप हैं, उनमे से एक बंद हो गया हैं।
टेंकर पहुंचाने को कहा हैं
महिलाएं आई थी, इनके वार्ड में छोटा टेंकर ही सही, पर समस्या का कुछ निवारण हो, इसके लिए अधिकारियों को कहा हैं। टेंडर में तकनीकी कमी की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं।
-यास्मिन शैरानी, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम
परेशान हो गए इनसे
हमारे क्षेत्र में नल की लाइन नहीं हैं। हम छोटे लोग हैं तो 5 हजार रुपए नहीं दे सकते। अब इन्होने टेंकर भी बंद कर दिए। चार दिनों से पानी को लेकर परेशान हो रहे हैं।
-रोशनी गेहलोत, रहवासी, बजरंग नगर
दो दिन में हो जाएगा सुधार
व्यवस्था में कुछ गड़बड़ी हुई हैं। दो दिन में सुधार हो जाएगा। जहां बडे़ टेंकर जाते थे, वहां अब निगम छोटे टेंकर अधिक संख्या में भेज रहा हैं।
-सोमनाथ झारिया, आयुक्त, नगर निगम