ई दिल्ली: यदि आप भी खाना खाते वक्त प्याज खाते हैं तो यह आपके लिए अच्छा ही रहेगा। गर्मियां आते ही प्याज खाने की सलाह भी लोग देने लगते हैं। गर्मियों में प्याज लू से बचाता है, वहीं इसके और भी कई फायदे है। आइए जानते हैं प्याज में और क्या-क्या गुण छिपे हैं।
प्याज आपके दिल का भी खयाल रखता है। प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खून में कोलेस्टॉल को कम करता है। इसके अलावा दिल में होने वाली कई बीमारियों को जड़ से खत्म करता है। ये दिल में बनने वाले प्लेक को भी रोकता है। इसलिए अपने खाने में प्याज को रोजाना शामिल करें। प्याज का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। प्याज के एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर असमय आने वाली झुर्रियों से बचाते हैं।
शरीर में रोग प्रतिशोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए विटामिन सी की आवश्यकता होती है। जिसे प्याज भी करता है। प्याज में कुछ ऐसे सेल्स बनते हैं जो प्राकृतिक रूप से इफेक्शन पैदा करने वाले एजेंट को खत्म करते हैं।  प्याज का सेवन डायबिटीज में भी फायदे है। प्याज से मिलने वाला क्वरसटिन डॉयबटीज के अलावा तनाव और चिंता को भी दूर करता है। पुरुषों में स्पर्म की संख्या को भी बढ़ाता है प्याज। इसलिए अपने खाने में प्याज का तड़का जरूर लगाए।

By parshv