दुकानदारों के पास बदलवाते हैं नोट-लोगों को आरबीआई के नोट रिफंड रुल्स की जानकारी नहीं है। लोग बाजार में नोट बदलवाते हैं। 20 से 40 फीसदी कम राशि मिलती है। बैंक कर्मचारी भी नोट बदलने में आनाकानी करते हैं।
यह है आरबीआई की गाइड लाइन
आरबीआई ने नोट रिफंड रुल्स 2009 के अंतर्गत नोटों को अलग-अलग कैटेगरी में रखा है। गंदे नोट की कैटेगरी में ऐसे नोटों को रखा है, जो यूज करने के साथ गंदे हो गए हैं। आपस में जुड़े दो टुकड़े के नोट, जहां दोनों टुकड़े एक ही नोट के हों और जोड़ने पर पूरा नोट बनाते हो। उन्हें भी गंदे नोट की श्रेणी में लिया है। कटे-फटे नोट से मतलब ऐसे नोट से है, जिसका एक भाग न हो या दो टुकड़ों से अधिक टुकड़ों को जोड़कर बनाया गया हो।
50 से 1000 रुपए तक के नोट
नोट का सबसे बड़ा टुकड़ा 65 फीसदी से ज्यादा बड़ा है तो पूरी कीमत मिलेगी।
नोट के टुकड़े के दोनों तरफ नंबर हैं या नहीं हैं तो भी पूरे पैसे मिलेंगे।
नोट का टुकड़ा 50 फीसदी तक है तो आधी कीमत मिलेगी।
नोट 40 फीसदी से कम है तो कोई कीमत नहीं मिलेगी।
किस नोट की कितनी राशि मिलेगी
1 से 20 रुपए तक के नोट
नोट का टुकड़ा 50 फीसदी से ज्यादा बड़ा तो पूरी कीमत मिलेगी।
नोट पूरा है। दोनों तरफ नंबर नहीं दिख रहे या कट गए तो भी पूरी कीमत मिलेगी।
नोट पर तेल लगा है या रंग वाला स्वाइल नोट है तो भी पूरी राशि मिलेगी।
नोट का 50 फीसदी से कम टुकड़ा है तो कुछ नहीं मिलेगा।