तीन साल पहले बनकर तैयार हुई नालों को पक्का बनाने की प्रस्तावित योजना में बदलाव किया जाएगा। वजह अतिक्रमण हटाओ मुहिम है, जिसके नाले पहले के मुकाबले चौड़े हो गए हैं। नई चौड़ाई के अनुसार नालों को पक्का बनाकर आसपास जमीन का उपयोग करने के लिए डीपीआर में संशोधन किया जाएगा। यह काम एमपी अर्बन डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीयूडीसी) करेगी। प्रोजेक्ट की लागत भी बढ़ जाएगी।

नगर निगम ने 2014 में शहर के 26 नालों को पक्का बनाने के लिए योजना तैयार की थी, यह प्रक्रिया में है। जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा एक माह से संयुक्त रूप से चलाई जा रही नाले से अतिक्रमण हटाने की मुहिम के बाद शहर के अधिकांश हिस्सों से गुजर रहे नाले चौड़े हो गए हैं। ऐसे में विधायक चेतन्य काश्यप ने नगरीय प्रशासन विभाग सचिव विवेक अग्रवाल को पत्र लिखकर मांग की थी कि नालों को पक्का बनाने के लिए तैयार की गई डीपीआर में वर्तमान परिस्थिति अनुसार संशोधन की आवश्यकता है। कार्रवाई करते हुए सचिव अग्रवाल ने सर्वे कर डीपीआर में बदलने का जिम्मा एमपीयूडीसी को सौंप दिया। नई डीपीआर तैयार करने में एमपीयूडीसी एक से डेढ़ माह का समय लगेगा। फिर इसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा।

नालों के लिए पहले से बेहतर योजना अब बनेगी

26 नालों को पक्का करने के लिए डीपीआर बहुत पहले बनी थी। अतिक्रमण हटने के बाद नालों की चौड़ाई बढ़ गई है। इसलिए डीपीआर का पुनरीक्षित किया जाना जरूरी है। डीपीआर में संशोधन के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने एमपीयूडीसी को नियुक्त किया है। योजना पहले से बेहतर बनेगी। चेतन्य काश्यप, विधायक

खुली जगह का भी उपयोग हो जाएगा

अतिक्रमण हटने के बाद कई स्थानों पर नालों के आसपास की जमीन खुली हो गई है। दोबारा अतिक्रमण न हो और जमीन का भी सदुपयोग हो, इसके लिए प्रोजेक्ट में प्रावधान किए जाएंगे। सर्वे कर डीपीआर में आवश्यकतानुरूप बदलाव के लिए कंसल्टेंट भी नियुक्त किया जाएगा।

प्रस्ताव तैयार हुआ अक्टूबर 2014 में

यह है योजना शहर के 26 प्रमुख नालों को पक्कीकरण

पक्का बनाना बनाना है करीब 30.57 किमी नालों को

प्रारंभिक लागत 23.66 करोड़ रुपए

वर्तमान स्थिति फिलहाल प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए शासन के पास पेंडिंग

नगर निगम-मोचीपुरा (0.59 किमी), कसाराबाजार-त्रिपोलिया गेट (0.58 किमी), गांधीनगर-इंडियन ऑइल रोड (0.71 किमी), कस्तूरबानगर-सखवालनगर (0.34 किमी), होमगार्ड कालोनी-त्रिवेणी क्षेत्र (4.81 किमी), मोतीनगर-त्रिवेणी (1 किमी), नेशनल पब्लिक स्कूल-बरबड़ तालाब (1.67 किमी), बरबड़ तालाब-विरियाखेड़ी (1.17 किमी), सुभाषनगर-खेतलपुर (0.52 किमी), सुभाषनगर-अमृतसागर (1.42 किमी), आबकारी चौराहा-मराठों का वास (0.69 किमी), शिवनगर-जवाहरनगर (1.54 किमी), इंद्रलोकनगर-जवाहरनगर (1.98 किमी), जवाहरनगर-गोमदड़े की पुलिया (0.72 किमी), रेलवे हास्पिटल-गोमदड़े की पुलिया (1.59 किमी), गोमदड़े पुलिया-ऊंकाला रोड (2.59 किमी), डाट की पुल-छत्रीपुल (0.89 किमी), हरमाला रोड-अशोकनगर (1.60 किमी), चौमुखीपुल-चमारिया नाका (1.23 किमी), दौलतगंज-चमारिया नाका (2.68 किमी), तेजानगर-त्रिवेणी क्षेत्र (1.72 किमी)।

By parshv