दस दिनी गणेशोत्सव के बाद गुरुवार को अनंत चतुर्दशी पर दिनभर गणेश विसर्जन चल समारोह और रात में झांकियां निकाली गईं। लोग देखने के लिए तो सरकारी अमला व्यवस्थाओं के चलते रातभर जागा। उनकी सहूलियत के लिए दूसरे दिन यानी शुक्रवार को अवकाश घोषित नहीं किया गया।

रतलाम में वर्षों से परंपरा चली आ रही है कि अनंत चतुर्दशी के अगले दिन अवकाश रखा जाता है लेकिन इस वर्ष अवकाश घोषित नहीं किया गया। अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन अवकाश की परंपरा को यथावत रखा जाए। यह मांग करते हुए शुक्रवार को नगर निगम वित्त एवं लेखा विभाग प्रभारी और वार्ड 11 की पार्षद मनीषा मनोज शर्मा ने कलेक्टर बी. चंद्रशेखर के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर डॉ. सुनीता यार्दे को पत्र दिया है।

इसमें शर्मा ने बताया गणेशजी की श्रद्धालु आस्था के साथ दस दिन तक पूजा करते हैं। उतनी ही आस्था के साथ विसर्जित करते है किंतु प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते विसर्जन के बाद अनेक प्रतिमाएं खंडित होकर यहां-वहां गिर जाती हैं। इससे धार्मिक भावना आहत होती है। इसलिए प्रशासन द्वारा विसर्जन की बेहतर व्यवस्था की जाए।

By parshv