ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भारत में इन दिनों कुछ नया सीख रहे हैं। बुधवार को उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह ऑटो चलाना सीखते नजर आ रही हैं। क्लार्क भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कॉमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। उनका यह विडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
विडियो में एक शख्स क्लार्क को ऑटो स्टार्ट करके उसे चलाने का तरीका बता रहा है। सब समझने के बाद क्लार्क बेंगलुरु की सड़क पर ऑटो लेकर निकल पड़ते हैं।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने अपना करियर 2004 में बेगलुरु से ही शुरू किया था। उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में सेंचुरी जड़ी थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 4 मार्च से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।