लोगों में दहशत ,पलसोड़ा में 2 बहनों की एक साथ कटी चोटी

0

रतलाम | नयागांव के बाद अब पलसोड़ा में चोटी कटने का मामला सामने आया है। यहां शनिवार को दो बहनों की चोटी कट गई।

सूचना पर सीएसपी के साथ नामली पुलिस पहुंची और पूछताछ की। जिन दो बहनों की चोटी कटी है उनमें 14 वर्षीय हेमा और 17 वर्षीय पूजा है। दोनों बहनें परिवार के साथ टीवी देख रही थीं। तभी चोटी कट कर गिर गई। दोनों रिछादेवड़ा गांव की है और मामा के घर पलसोड़ा राखी करने आई थी।

जानकारी मिलने पर घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की है। इसमें दोनों ने चोटी नीचे गिरना बताया है।