मेष- मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। कामकाज बेहतर बना रहेगा। सभी सहयोगी होंगे। विरोधी पीछे हटेंगे। दिन उत्तम फलकारक। प्रबंधन में रुचि बढ़ेगी।
वृष- घर में रौनक लगी रहेगी। परिजनों के साथ समय बिता सकेंगे। सुख और सामंजस्य बढ़ेगा। दिन भाग्य को बल देने वाला। धर्म संस्कारों और आस्था को बल मिलेगा।
मिथुन- प्रत्येक कार्य पूरी तैयारी से करें। गरिमा और गोपनीयता पर जोर दें। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। सामाजिक कार्याें में रुचि लेंगे। दिन सामान्य शुभ। अहम से बचें।
कर्क- घर में मेहमानों की आवक बढ़ेगी। जिम्मेदारियों का निर्वहन अच्छे से करेंगे। दांपत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। साथी से प्रभावित रहेंगे। दिन मंगलकारी। साझेदारी में लाभ।
कन्या- मित्रों की मदद से प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। प्रियजन से भेंट संभव है। व्यवहार में संतुलन और गंभीरता बढ़ेगी। खर्च में वृद्धि होगी। रिश्ते मजबूत होंगे। कर दिखाने में भरोसा रखें।
तुला- परिवार से करीबी बढ़ेगी। सामंजस्य और सभी के सम्मान का ख्याल रखें। बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। कामकाज अच्छा रहेगा। सोच बड़ी रखें। विवाद टालें।
वृश्चिक- महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। शुभ कार्याें से धन और यश दोनों पाएंगे। कार्य व्यापार में तेजी आएगी। वरिष्ठ सहयोगी होंगे। दिन उन्नतिकारक। बंधुओं से करीबी बढ़ेगी।
धनु- लाइफ स्टाइल आकर्षक रहेगी। हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। छोटी छोटी खुशियों को अपनों संग साझा करेंगे। दिन उत्तम फलकारक। मूल्यवान भेंट मिल सकती है। संग्रह पर ध्यान देंगे।
मकर- घर में शुभ कार्याें में आगे रहेंगे। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अपनों की चर्चा में प्रमुखता पाएंगे। धर्म संस्कारों को बल मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। दिन उत्तम।
कुंभ- आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। शुभ कार्याें में आगे रहेंगे। घर में हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा। साथी प्रभावित करेगा।
मीन- आर्थिक लाभ पर फोकस बढ़ाएं। प्रदर्शन संवार पर रहेगा। शॉर्ट टर्म गेन बेहतर रहेगा। मित्रों से मुलाकात में रुचि लेंगे। अनुशासन बढ़ाएं। दिखावे से बचें। दिन उत्तम।