कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि वे बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को आगामी सत्र के लिए किसी अन्य टीम से खेलने की अनुमति नहीं देंगे।
गांगुली ने कहा कि वह टीम छोडऩा चाहता था लेकिन हमें उसे इसकी अनुमति नहीं दी। बंगाल ने तब उसके साथ अनुबंध किया था जब हैदराबाद प्लेट ग्रुप में था। हमें उसकी सेवाओं की जरूरत है और हम उसे अब कैसे जाने दे सकते हैं।
कैब के संयुक्त सचिव अभिषेक डालमिया ने कहा कि वे कल ओझा के घरेलू संघ हैदराबाद क्रिकेट संघ को इस बारे में सूचित कर देंगे। इस बीच एचसीए सचिव टी शेषनारायण ने कहा कि अगर वे ओझा को नहीं छोड़ते तो हम क्या कर सकते हैं। हम गांगुली का बहुत सम्मान करते हैं। वह पूर्व भारतीय कप्तान हैं और वह खेल तथा बंगाल क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ हित में फैसला करेंगे।