मेष: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैंडिंग काम में गति आएगी। धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थन देंगे।

वृष: इच्छित प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रबल भाग्य से बिगड़े हुए काम बनेंगे। जायदाद के मामले सुलझेंगे। कारोबार में नए स्रोत जुड़ेंगे।

मिथुन: बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। प्रोपर्टी में निवेश से फायदा नहीं होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। एक्सपर्ट की सलाह लेंगे।

कर्क: मित्रों का व्यहवार हैरान करेगा। जटिल कार्य में दोस्त मदद करेगा। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। मैंटल टैंशन में राहत मिलेगी।

सिंह: भाग्य से ज्यादा उम्मीद न रखें अन्यथा हताश होंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी भी पैदा हो सकती है। व्यय अत्यधिक हो सकता है।

कन्या: काम आसानी से बनेंगे। परिजनों संग समय गुजारने का मौका मिलेगा। काम समय पर पूरे होंगे। परिवार संग डिनर करने जाएंगे।

तुला: कम दामों के लालच में घटिया चीज खरीदने से बचें। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है। दूसरों को बिन मांगी सलाह देने से बचें।

वृश्चिक: फाइनैंशियल पपेर्स संभालकर रखें। सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा। पार्टनर को पूरा समय देंगे। परिजनों से राय मिलेगी।

धनु: समय पर सारा काम निपटाएंगे। लेन-देन में उलझन आएगी। मित्रों की राय को अनसुना न करें। बेड न्यूज़ से मन अशांत रहेगा।

मकर: सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। समारोह में भाग लेंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। साख पर आंच आ सकती है।

कुंभ: जीवन में उत्साह रहेगा। मित्र काम-काज निपटाने में मदद करेंगे। रोमांस में कोई आपसे आकर्षित होगा। दांपत्य रोमांचित रहेगा।

मीन: आपको प्रशंसा मिलेगी। तन्मय होकर कुछ नया करेंगे। छुट्टी के दिन बाहर घूमना पसंद आएगा। मनोरंजन हेतु मूवी देखने जाएंगे।