साउथ लंदन के अस्पताल के डाॅक्टर लाॅरा क्रिस्टीन ली ने बताया कि हम लोगों को पानी पीने की सलाह देते हैं लेकिन मरीज कर्इ बार पानी की तय मात्रा से कहीं ज्याादा पीने लगते हैं जिससे उनके खून में नमक की मात्रा काफी कम हो जाती है. इसलिए हमें ये याद रखना चाहिए कि बैलेंस होना जरूरी है.

अक्सर डाॅक्टर आपको सेहतमंद रहने के लिए खूब पानी पीने की सलाह देते हैं क्योंकि पानी पीने से डिहाइड्रेशन का खतरा नहीं रहता है. लेकिन लंदन में एक 59 साल की महिला को ज्यादा पानी पीना भारी पड़ गया.

हुआ यूं कि यह महिला खुद को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना हर 30 मिनट में आधा बाॅटल पीती थी. एक दिन उसे पानी पीने के बाद चक्कर आने लगे आैर फौरन उसे साउथ लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां डाॅक्टर ने उसकी जांच शुरू की तो पता चला ज्यादा पानी पीने की वजह से उसके खून में नमक की मात्रा काफी कम हो गर्इ है. इसके बाद महिला को इमरजेंसी वाॅर्ड में एडमिट किया गया आैर चौबीस घंटों के लिए पानी देने के लिए मना कर दिया गया.

हालांकि दो दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद उसे छुट्टी मिल गर्इ लेकिन उसे नाॅर्मल कंडीशन तक आने में अभी एक हफ्ते का समय लगेगा. साउथ लंदन के अस्पताल के डाॅक्टर लाॅरा क्रिस्टीन ली ने बताया कि हम लोगों को पानी पीने की सलाह देते हैं लेकिन मरीज कर्इ बार पानी की तय मात्रा से कहीं ज्याादा पीने लगते हैं. हमें ये याद रखना चाहिए कि बैलेंस होना जरूरी है.