मेष : आज आप कोई भी नया कार्य प्रारंभ ना करें नुकसान हो सकता है | आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखें | वाद विवाद ना करें तथा अपने शत्रुओं से संभलकर रहे |
वृषभ :आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज के दिन आप किसी पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं | धन का व्यय होगा |
मिथुन :आज आप नया कार्य शुरू करने की योजना बना सकते हैं परंतु काम प्रारंभ ना करें | किसी भी तरह की मानहानि हो सकती है |आप तन एवं मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे |
कर्क :आज आप अपने वाणी पर काबू रखें अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है| आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें |अधिक विचार आपके मन को विचलित कर देंगे |
सिंह : नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है | विदेशवासियों को अच्छे समाचार मिलेंगे | धन लाभ होगा | नए कार्य के लिए अच्छा समय है |
कन्या :आज आप शारीरिक और मानसिक से अस्वस्थ महसूस करेंगे | आज के दिन नया वाहन या प्रॉपर्टी न ले | नुकसान होने की संभावना बन सकती है | ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें |
तुला : आज आपका दिन लाभदायी है | शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है | आज आप अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें | आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा |
वृश्चिक : आज शारीरिक और मानसिकरुप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा | परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा | मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा |
धनु : आज आपका दिन शुभ फलदायी है | आज आपके कार्य में पदोन्नति होगी | आज आप कोई भी नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं | अचानक धन प्राप्ति के योग है |
मकर : आज आपका ऑफिस में दिन अच्छा व्यतीत होगा | आज आपको आपके सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है | आज आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन सकते हैं | आर्थिक लाभ की संभावना है |
कुंभ : नए कार्य का आज से प्रारंभ कर सकते हैं | कारोबार में लाभ का अवसर मिलेगा | थोड़ा संभलकर चलना पडे़गा |स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा |
मीन : आज आपकी सेहत खराब हो सकती है इसलिए हो सके तो बाहर का खाना ना खाएं | आज आप व्यापार में नई योजनाएं बना सकते हैं | आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है |