वेस्‍टर्न कल्‍चर बलात्‍कार की घटनाओं के लिए जिम्‍मेदार: मुरली मनोहर जोशी

0

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने एक विवादित बयान दिया है, उन्‍होंने कहा है कि देश में बलात्‍कार की बढ़ती घटनाओं के लिए वेस्‍टर्न कल्‍चर और पहनावा जिम्‍मेदार है।जोशी ने कहा कि भारतीय महिलाएं कमजोर नहीं है और न ही वे किसी की गुलाम हैं, भारतीय दर्शन में महिलाओं का स्‍थान बहुत उपर है। महिलाओं को मां का दर्जा दिया गया है। लेकिन अब भारतीय महिलाओ… वेस्‍टर्न कल्‍चर बलात्‍कार की घटनाओं के लिए जिम्‍मेदार: मुरली मनोहर जोशी

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने एक विवादित बयान दिया है, उन्‍होंने कहा है कि देश में बलात्‍कार की बढ़ती घटनाओं के लिए वेस्‍टर्न कल्‍चर और पहनावा जिम्‍मेदार है।जोशी ने कहा कि भारतीय महिलाएं कमजोर नहीं है और न ही वे किसी की गुलाम हैं, भारतीय दर्शन में महिलाओं का स्‍थान बहुत उपर है। महिलाओं को मां का दर्जा दिया गया है। लेकिन अब भारतीय महिलाओं का व्‍यक्तित्‍व और पहनावा बदल रहा है, जिसकी वजह से बलात्‍कार जैसी घटनाए लगातार बढ़ती जा रही हैं।पुस्‍तक डेंटेड एंड बियॉन्‍ड फ्लेश के विमोचन के लिए जोशी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, वहां उन्‍होंने बलात्‍कार की बढ़ती घटनाओं पर यह बयान दिया। उन्‍होंने कहा कि वेस्‍टर्न कल्‍चर में महिलाओं को कमजोर समझा जाता है, इसलिए वे महिलओं को बलात्‍कार का शिकार बनाते हैं। वहीं हमारे देश में महिलाओं का सम्‍मान किया जाता है, उन्‍हें मां, बेटी और बहू का दर्जा दिया जाता है, इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं।बता दें कि कुछ वक्‍त पहले सांसद अभिजीत मुखर्जी ने भी कहा था कि बलात्‍कार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली लड़कियां को कहा था कि वे छोटे कपड़े पहन और ढेर सारा मेकअप करके सड़कों पर निकलती हैं। वहीं इससे पहले भी कई नेता और संत बलात्‍कार से जुड़े विवादित बयान दे चुके हैं। जोशी ने एक बार फिर उस बहस की आग में घी डालने का काम किया है, जिसमें एक पक्ष कहता है कि लड़कियों के छोटे कपड़े और विदेशी सोच लड़कों को उनका भोग करने के लिए प्रेरित करता है। वहीं महिलाएं कहती हैं कि हमारे कपड़े नहीं अपने विचार को ठीक कीजिए।