राशिफल:10 सितम्बर 2017 जाने क्या कहती है आज के दिन आपकी राशि

0

मेष: खरीद फरोत में विशेष लाभ होगा। सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने का प्रयास करेंगे। बिमारियों से ग्रसित होंगे। डॉक्टर से परामर्श लेंगे।

वृष: शुभचिंतकों से सलाह प्राप्त होगी। सामाजिक रूप से सराहना होगी। पेट व आंतों में पीड़ा होगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

मिथुन: धार्मिक विश्वास में कमी आएगी। मानसिक असंतोष रहेगा। मूड चिंताग्रस्त रह सकता है। मन में डर की भावना पैदा होगी।

कर्क: संडे को मधुर संगीत सुनने को मिलेगा। लव प्रपोजल मिलने के योग हैं। रोमांस में सफलता मिलेगी। बंधुओं से संबंध सुधरेंगे।

सिंह: डैंटल समस्या फेस करनी पड़ेगी। पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। दैनिक लाभ में कमी आएगी।

कन्या: इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। कला व संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। हैल्थ में सुधार आएगा।

तुला: लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। उदास महसूस करेंगे। दैवीय कृपा से बचाव होगा। लाभ प्राप्ति की संभावना बनेगी।

वृश्चिक: विशेष लाभ प्राप्ति के योग हैं। मित्रों से उपहार मिलेगा। शाम को स्वास्थ्य परेशान करेगा। जीवन उदासीनता से भरेगा।

धनु: जीवन की अनुकूल व प्रतिकूल घटनाओं का आत्मनिरीक्षण करेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लेंगे। पिता से बेहतर संबंध बनेंगे।

मकर: वित्तीय सौदों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। यात्रा के योग हैं। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। सामाजिक प्रसिद्धि हासिल करेंगे।

कुंभ: दोस्तों से उलझेंगे। लेन-देन में समस्या आएगी। यात्रा कष्टकारी रहेगी। अज्ञात स्थान पर भटक सकते हैं। अजनबियों से दूर रहें।

मीन: फ्यूचर हेतु प्लानिंग बनाएंगे। आर्थिक नीति इम्प्लीमेंट करेंगे। कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।