भाजपा के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हमेशा देश और गरीबों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति के जरिए समाजसेवा का संदेश दिया। राजनीति में काम करने वाले सभी लोगों के लिए उनका जीवन प्रेरणादायी है। हमें उनसे सीख लेना चाहिए।

यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान ने कही। वे सोमवार को पं. उपाध्याय की जयंती पर दीनदयाल नगर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर आशा मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला, उपाध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष बलवंत भाटी, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ. राजेश शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन कार्यालयीन मंत्री राकेश मिश्रा ने किया।

-चिकित्सा प्रकोष्ठ ने की स्वास्थ्य सेवा – पं. उपाध्याय की जयंती पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने मरीजों को दवाई व फल बांटे। निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सेवा भी की जा रही है। जानकारी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ. राजेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया पं. उपाध्याय के जयंती वर्ष में चिकित्सा प्रकोष्ठ ने श्रद्धा हॉस्पिटल एवं पंडित डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा, आयुर्वेदिक अस्पताल, आयुष परिसर बंजली के सहयोग से मसीही उमावि सैलाना, बस स्टैंड स्थित बालक छात्रावास में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें जिला उपाध्यक्ष मनोहर पोरवाल का मार्गदर्शन रहा।