सिक्सर किंग युवराज सिंह के लिए भारतीय टीम में वापसी के रास्ते धीरे-धीरे बंद होते जा रहे हैं. बंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकादमी में हाल ही में हुए फिटनेस टेस्ट में युवराज फेल हो गए हैं. यो-यो टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन पास हो गए हैं.

 खबर के अनुसार, मंगलवार को हुए फिटनेस टेस्ट में कई खिलाड़ियों का टेस्ट हुआ था. जिसे युवराज पास करने में नाकाम रहे. इससे पहले भी युवराज और सुरेश रैना इस टेस्ट को पास नहीं कर पाए थे, जिसके कारण उनका टीम इंडिया में चयन नहीं हो पाया था. युवराज सिंह अब पंजाब की ओर से रणजी मैच खेल सकते हैं. ये मैच 14 अक्टूबर को शुरू होगा.

टीम से बाहर चल रहे रवि अश्विन ने तो टेस्ट पास करने की खुशी का ऐलान ट्विटर पर भी किया. उन्होंने लिखा कि बंगलुरु की ट्रिप काफी अच्छी रही, यो-यो टेस्ट को ‘डन एंड डस्टड’ कर दिया है.