हमारी पूजा पद्धति एक-दूसरे से अलग हो सकती है, लेकिन हिंदू समाज एक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 90 साल पहले डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की। पुरातन समय में समाज को संगठित करने एवं संस्कृति की रक्षा करने के लिए महापुरुषों का समय-समय पर अवतरण हुआ है। संघ मजबूत होगा तो समग्र समाज मजबूत होगा।

यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार-प्रसार प्रमुख र|दीप निगम ने कही। बौद्धिक के बाद मंडी परिसर से पथ संचलन निकला। स्वयंसेवक नई गणवेश में जयघोष के साथ कतारबद्ध तरीके से कदमताल करते हुए निकले। संचलन में 4 दंड वाहिनी, 2 घोष वाहिनी और ध्वज वाहिनी शामिल थे। संचलन विभिन्न मार्गों से होकर वापस मंडी परिसर पहुंचा। गणमान्य नागरिक व विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अतिथि संघ के जिला कार्यवाहक नंदराम पाटीदार थे।