राशिफल: 8 नवम्बर 2017 जाने क्या कहती है आज के दिन आपकी राशि

0

मेष (Aries): दिन मिश्रित फलदायी है। आपको आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मन में काफी दुविधा भी रहेगी। आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको प्रतिस्पर्द्धात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ (Taurus) : हाथ में आया हुआ अवसर असमंसज की स्थिति के चलते गंवाना पड़ सकता है। गणेशजी ऐसी चेतावनी देते हैं। विचारों में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे। भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा।

मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत प्रफुल्लित मन और स्वस्थचित से होगी। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। अधिक खर्च पर संयम रखें।

कर्क (Cancer): मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। सेहत का ध्यान रखें। धन हानि की आशंका है।

सिंह (Leo): आपका मन विचारों में खोया रहेगा। नए कार्यों का आरंभ आज न करें तो बेहतर रहेगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का योग है, जो कि लाभदायी होगा। धनप्राप्ति के योग हैं।

कन्या (Virgo) : दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। व्यापारी तथा वेतनिक कर्मचारियों के लिए लाभप्रद दिन है। उनकी पदोन्नति की संभावना है। धन, मान-सम्मान मिलेगा।

तुला (Libra): नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास का योग है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। विदेश में रहने वाले मित्रों और संबंधियों के समाचार मिलेंगे। व्यवसाय या नौकरी में सहकर्मियों की ओर से सहयोग कम हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): नए कार्य प्रारंभ करने लिए दिन अनुकूल नही है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा।

धनु (Sagittarius) :आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। पार्टी, पिकनिक, प्रवास, स्वादिष्ट भोजन तथा वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। सम्मान और ख्याति मिलेगी।

मकर (Capricorn): आपके व्यापार में आज विस्तार हो सकता है। इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाएंगे। धन के लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कार्यों में धन खर्च होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

कुंभ (Aquarius): आज आपके विचारो में परिवर्तन शीघ्र ही आएंगे। महिलाओं को अपने वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। यात्रा को यथासंभव टालें। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। आकस्मिक खर्च का योग है। पेट में तकलीफ हो सकती है।

मीन (Pisces): शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में कमी महसूस करेंगे। अनिद्रा सताएगी। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें। धन और कीर्ति की हानि होने की आशंका है। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखें।