रतलाम | अखिल भारतीय औदीच्य महासभा ने उंकाला रोड स्थित समाज धर्मशाला में औदीच्य दिवस मनाया। अध्यक्षता जिला इकाई अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने की। प्रारंभ में अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा ने संबोधित किया।
अध्यक्ष शर्मा ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा 24 से 26 दिसंबर तक समाज विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, बौद्धिक, खेल-कूद, चिकित्सा शिविर सहित अन्य गतिविधियां आयोजित करेगा।
प्रारंभ में भगवान गोविंद माधव के चित्र पर माल्यार्पण कर माधवाष्टक का वाचन किया गया। बाबूलाल शर्मा, राधेश्याम द्विवेदी, अरविंद त्रिवेदी, सुभाष शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, नीतीश शर्मा, क्षितिज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन महामंत्री डॉ. आईपी त्रिवेदी ने किया। आभार राकेश व्यास ने माना।