मेष : आप का दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। धनलाभ के साथ आप लंबी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर पाएंगे। अगर आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हों तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे।

वृषभ : आपकी वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी तथा आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आप कोई शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। आज मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी दृढतापूर्वक आगे बढ़ पाएंगे। आर्थिक योजना के लिए दिन अनुकूल है।

मिथुन : आज बौद्धिक कार्यों में जुड़ने का मौका मिल सकता है। माता एवं स्त्री सम्बंधित विषयों में अधिक भावुक रहेंगे। प्रवास के योग रहने पर भी यथासंभव प्रवास को टालें। स्त्रियों एवं तरल पदार्थों के मामले में सावधानी बरतें।

कर्क : नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्रों एवं स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंद मिलेगा। पर्यटन के लिए मित्रों तथा परिजनों के साथ योजना बना सकते हैं। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आर्थिक लाभ होगा।

सिंह : दिन मध्यम फलदायी रहेगा लेकिन आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यय अधिक होगा। दूर रहने वाले लोगों से संदेश-व्यवहार से लाभ होगा। आज परिवारवालों का अच्छा साथ मिलेगा। स्त्री मित्र भी आपके सहायक होंगे।

कन्या : दिन मध्यम फलदायी होगा। विचारों की समृद्धि बढे़गी। व्यावसायिक रुप से दिन लाभदायी रहेगा। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला : दुर्घटना के प्रति सावधान रहें। खर्च अधिक रहेगा। व्यावसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद में ना फंसे, कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें।

वृश्चिक : आज का दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों से भेंट हो सकती है तथा प्राकृतिक स्थल पर घूमने की योजना भी बना सकते हैं। संतान एवं जीवनसाथी से लाभ होगा। उपहार मिल सकता है।

धनु  : कार्य में सफलता का दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने कारोबार का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे। गृहजीवन में आनंद और संतोष रहेगा।

मकर : गणेशजी कहते हैं कि बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतानों की समस्या चिंता का कारण बनेगी।

कुंभ : अत्यधिक विचार और क्रोध से मानसिक शांति प्रभावित होगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकता है। खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी अनुभव कर सकते हैं।

मीन : व्यवसाय में साझेदारी करने के लिए शुभ समय है। लेखक, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे और आदर पाएंगे। पार्टी, पिकनिक के माहौल में मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे। नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीदारी होगी।