मेष: रविवार को अरेंजमैंट में बिजी रहेंगे। समय घरेलू ताम-झाम को संभालने में लगेगा। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी।

वृष: रविवार आराम प्रदान करेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। ज़रूरी सामान की खरीदारी करेंगे। निकट की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।

मिथुन: छुट्टी होने के बावजूद व्यस्तता रहेगी। मित्र मंडली के लोगों को सलाह-मशविरा देंगे। व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे।

कर्क: परिजनों की डिमांड का निपटारा करना आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुट्टी बिताएंगे।

सिंह: रविवार कामकाजी दिनों जैसा ही रहेगा। आय-व्यय के अकाउंट्स का मैनेजमेंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।

कन्या: छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने का मूड बनेगा। दोपहर तक समय बोरियत से कटेगा। मित्रों संग छुट्टी की रंगत और बढ़ेगी।

तुला: संडे भी बिजी रहेगा। कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। सभी पैडिंग काम निपटाने में बीतेगा। निकट संबंधी से मुलाकात होगी।

वृश्चिक: पुराने मित्रों से मेल-मिलाप होगा। जन-सम्पर्क में पर्याप्त सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा।

धनु: अच्छा खाना व आराम मिलेगा। मनोरंजन हेतु संडे का उपयोग लेंगे। बच्चों संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु शॉपिंग मॉल जाएंगे।

मकर: संडे दोस्तों व परिचितों के बीच बीतेगा। छुटटी का भरपूर आनन्द लेंगे। दिल को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।

कुंभ: गाड़ी के रख-रखाव हेतु दिन व्यतीत होगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। पर्सनल वर्क अधूरे रहेंगे। शाम नेटवर्किंग साईट पर बीतेगी।

मीन: संडे प्रियजनों संग गुजरेगा। आउटिंग पर जाएंगे। शॉपिंग के वक्त पर्स को संभाले। भीड़-भाड़ में अप्रिय घटना से मुश्किल होगी।