हमें अपनी सुरक्षा की जिम्मेदार स्वयं लेनी चाहिए। हमारे देश में दुर्घटनाएं महामारी की तरह फैल रही हैं। हर वर्ष एक लाख से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। कुछ लोग हाथ-पैर की हानि, मानसिक आघात से पीड़ित होकर जीवन भर दु:ख उठाते हैं। हमारी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना व तीन सवारी नहीं बैठाना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना, लाइसेंस बनवाना व बीमा करवाना, यह 5 बातें हमारी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं। नियमों का पालन करें।

यह बात यातायात थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह ने प्रांजल इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को यातायात के नियम समझाते हुए कही। उन्होंने कहा दुर्घटना का एक कारण ओवर टेक करना है। हर किसी को जल्दी है सभी ओवर टेक करना चाहते हैं। ओवर टेक करने में सावधानी जरूरी है। संस्था निदेशक हिमांशु जोशी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन करने का संकल्प दिलाया। कुशवाह का विद्यार्थियों व स्टाफ ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। कृतिका तिवारी, तेजल सिकरवार, रजनी वर्मा, प्रिया शर्मा, प्रज्ञा जोशी, आरजू खराड़ी, मुस्कान खान, यास्मीन खान, शुभम शर्मा आदि मौजूद थे। आभार दीपिका जोशी ने माना।