मुख्यमंत्री महबूबा के भाई तस्सदुक मुफ्ती ने आज राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जावेद मुस्तफा ने भी मंत्री पद और गोपनियता की शपथ ली। जावेद मुस्तफा चडूरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जबकि पिछले सप्ताह ही तस्सदुक को एमएलसी नियुक्त किया गया। दोनों को राज्यपाल एन एन वोहरा ने शपथ दिलाई।
बताया जा रहा है कि दोनों को शपथ समारोह के बाद मंत्रालय दिये जाएंगे। काबिना में भारी फेरबदल होने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि पूर्व राज्य मंत्री फारूक अन्द्राबी ने मुफ्ती के लिए मंत्री पद का रास्ता साफ करने हेतु त्यागपत्र दिया है।