महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी और कप्तानी की असल परीक्षा दक्षिण अफ्रीका में होगी। बेदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष खिलाडिय़ों के खिलाफ लगातार सफलता के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू की तारीफ की लेकिन कहा कि ओलिंपिक रजत पदक विजेता सिंधू इतने साल से जो हासिल कर रही है, उसे हासिल करने के लिए कोहली को संघर्ष करना होगा।

बेदी ने कहा कि कोहली की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होगी। उन्होंने कहा कि सिंधू ने इतने साल में काफी कुछ हासिल किया है। यह हासिल करने के लिए विराट को काफी संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि सिंधू दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों से खेल रही है लेकिन कोहली की असल परीक्षा अब दक्षिण अफ्रीका में होगी। बेदी ने यह बात स्पोर्ट स्टार पत्रिका के नए लुक के लांच के मौके पर कही। स्पोर्ट स्टार अब टेब्लायड से फिर पत्रिका के रूप में आ गया है और साप्ताहिक की बजाय 84 पन्नों का पाक्षिक संस्करण होगा।