रोमानियाई टीवी प्रस्तोता यूलिया वंतूर के साथ गीत ‘हरजाई’ के साथ गायन की शुरुआत करने वाले अभिनेता मनीष पॉल का कहना है कि वह जो भी करते हैं, उसमें सुपरस्टार सलमान का उसमें पूरा सहयोग रहता है।
मनीष ने बताया, ‘‘मैं जो कुछ भी करता हूं, सलमान सर का उसमें पूरा सहयोग रहता है। मेरे पास एक गाना था और मैंने उन्हें बताया। उन्होंने कहा, ‘हां, तुम्हें पेशवर रूप में गाना चाहिए।’ वो भाईजान हैं और मैं कुछ भी करता हूं वो मेरे साथ होते हैं। वह बहुत मदद करते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे बहुत कुछ साझा करता हूं और वह हमेशा मेरे साथ हैं।’’ टीसीरीज द्वारा प्रस्तुत ‘हरजाई’ सचिन गुप्ता द्वारा लिखित और रचित है। उन्होंने यूलिया के साथ ट्यूनिंग के बारे में पूछने पर कहा, ‘‘यूलिया के साथ गाना अद्भुत है। मुझे लगता है कि वह महान गायिका हैं। वह अद्भुत हैं।’’