देवी-देवताओं की पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो भगवान जल्दी प्रसन्न हो सकते हैं। पूजा-पाठ से न केवल भगवान की कृपा मिलती है, बल्कि मन को शांति भी मिलती है। रोज सुबह पूजा करने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। आज भी अधिकतर लोग इस परंपरा का पालन कर रहे हैं। यहां जानिए पूजा करते समय कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए…

1. सूर्य, गणेश, दुर्गा, शिव, विष्णु ये पंचदेव कहे गए हैं। इनकी पूजा सभी कार्यों में करनी चाहिए।

2. घर के मंदिर में मूर्ति लकड़ी, पत्थर या धातु की स्थापित की जाना चाहिए।

3. गंगाजी में, शालिग्राम शिला में और शिवलिंग में सभी देवताओं का पूजन बिना आवाहन-विसर्जन किया जा सकता है।

4. मूर्तियों की घर में चल प्रतिष्ठा और मंदिर में अचल प्रतिष्ठा करना चाहिए।

5. तुलसी का एक-एक पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए, उसका अग्रभाग तोड़ें। मंजरी को भी पत्तों के साथ तोड़ना चाहिए।

6. देवताओं पर बासी फूल और जल नहीं चढ़ाएं। चढ़ाते समय फूल का मुख ऊपर रखना चाहिए।

7. पूजा में ये 10 बातें जरूर ध्यान रखें। पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, निवेदन, गंध, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य।

8. अगर मंत्र याद न हो तो भगवान के नामों के जाप से और यदि यह भी न कर सके तो बिना किसी मंत्र के ही जल-चंदन आदि चढ़ाकर पूजा करनी चाहिए।

9. विनम्रता के साथ मंदिर या पूजा गृह में प्रवेश करें। देवताओं का ध्यान कर साष्टांग प्रणाम करें।

10.पवित्र आसन पर बैठकर पूजा करनी चाहिए।