पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सोमवार को चेतावनी दी कि भारत की तरफ से दिखाये गये किसी भी आक्रामक रूख या दुस्साहस का माकूल जवाब दिया जायेगा.
इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी खूईरत्ता और रत्ता अरायन सेक्टर में नियंत्रण रेखा और वर्किंग बाउंड्री के दौरे के दौरान यह टिप्पणी की.
इसमें कहा गया कि सेना प्रमुख ने स्थानीय कमांडरों से मुलाकात की जिन्होंने संघषर्विराम उल्लंघन के बारे में जानकारी दी.
जनरल बाजवा ने कहा, ‘‘वर्ष 2003 में हुये संघर्षविराम समझौते के पालन की हमारी प्रतिबद्धता को कभी भी हमारी कमजोरी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिये.
भारतीय आक्रामकता या किसी भी दुस्साहस पर सबसे माकूल प्रतिक्रिया दी जायेगी.’’