बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर हमला बोला है।
तेजस्वी का कहना है कि विरोधी पार्टियों द्वारा अकसर यह बयान दिया जा रहा है कि लालू जी जेल में हैं और राजद पार्टी कमजोर हो चुकी है। इसके बावजूद वह उनकी न्याय यात्रा को लेकर चिंतित क्यूं हैं?
तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “संविधान बचाओ न्याय यात्रा” को लेकर नीतीश कुमार और भाजपा के लोग इतने बेचैन, परेशान, व्यथित और दुखी क्यूं हैं? सोचिए, हमें राजद पर फक्र और तुम्हें राजद को लेकर फिक्र क्यूं है? बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 9 फरवरी से न्याय यात्रा पर निकलेंगे।