सुरों की मलिका लता मंगेशकर एक बार फिर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने जा रही हैं। बदलते दौर और बढ़ती उम्र के साथ फिल्म संगीत से करीब-करीब किनारा कर चुकीं लता अब बहुत जल्द अपनी नई अलबम ‘मीरा’ लेकर आ रही है।एलबम में इस बार भी लता के सुरों को साज़ दे रहे हैं उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर। वैसे लता इससे पहले भी मीरा के भजन गा चुकी हैं पर नई अलबम में भजन तो नये ह… 
सुरों की मलिका लता मंगेशकर एक बार फिर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने जा रही हैं। बदलते दौर और बढ़ती उम्र के साथ फिल्म संगीत से करीब-करीब किनारा कर चुकीं लता अब बहुत जल्द अपनी नई अलबम ‘मीरा’ लेकर आ रही है।एलबम में इस बार भी लता के सुरों को साज़ दे रहे हैं उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर। वैसे लता इससे पहले भी मीरा के भजन गा चुकी हैं पर नई अलबम में भजन तो नये होंगे ही। उनकी गायिकी का अंदाज भी काफी कुछ अलग होगा। जहां तक फिल्मों में गायिकी का सवाल है तो लता मानती हैं कि फिल्म संगीत के मुताबिक खुद को ढालना मुश्किल है।क्या वाकई लता दीदी की आवाज आज के फिल्मी संगीत के लिए नहीं बनीं ?क्या अब लता दीदी की मधुर आवाज फिल्मी गीतों में नहीं सुनाई देगी। अगर लता मंगेश्कर की मानें तो आज का फिल्मी संगीत उनके लिए नहीं बना है और वो कहीं से भी इसमें फिट नहीं होतीं। इसलिए उन्होने फिल्मी गीतों से दूरी बना ली है लेकिन 70 सालों तक फिल्म इंडस्ट्री को अपने साज से सजाती लता की आवाज फिर सुनाई देगी उनकी नई एल्बम ‘मीरा’ में। यह एलबम लता अपने भाई के साथ बनाने जा रही हैं।