मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय भवन विस्तार के निर्माणाधीन कार्य का गुरूवार को निरीक्षण किया और निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में संलग्न श्रमिकों से चर्चा की, उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रमिकों के साथ समूह चित्र भी खिंचवाया। निरीक्षण के समय मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल और आयुक्त नगरीय विकास एवं प्रशासन श्री विवेक अग्रवाल भी मौजूद थे।