मुंबई की तरफ से दिनेश कार्तिक ने कल गजब की पारी खेली। कार्तिक ने दो विकेट गिरने के बाद दिल्ली के गेंदबाज़ों के खिलाफ काउंटर अटैक किया और हासिल कर ली ऑरेंज कैप।मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज़ों ने दिल्ली के गेंदबाज़ों का जमकर बजाया बैंड। वानखेड़े स्टेडियम में कार्तिक ने जमकर की चौकों छक्कों की बरसात। सचिन और पॉन्टिंग के आउट होने के बाद मुंबई की फैंस क…
मुंबई की तरफ से दिनेश कार्तिक ने कल गजब की पारी खेली। कार्तिक ने दो विकेट गिरने के बाद दिल्ली के गेंदबाज़ों के खिलाफ काउंटर अटैक किया और हासिल कर ली ऑरेंज कैप।मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज़ों ने दिल्ली के गेंदबाज़ों का जमकर बजाया बैंड। वानखेड़े स्टेडियम में कार्तिक ने जमकर की चौकों छक्कों की बरसात। सचिन और पॉन्टिंग के आउट होने के बाद मुंबई की फैंस की निराशा को सिर्फ कुछ ही मिनटों में कार्तिक ने जश्न में बदल दिया।कार्तिक का कोहरामफॉर्म में चल रहे कार्तिक ने वानखेड़े में बैठे पचास हज़ार दर्शकों के पैसे वसूल करवा दिए। पहले कार्तिक ने नेहरा के एक ओवर में 16 रन बरसाए और फिर उमेश यादव के ओवर में 16 रन जड़ डाले। फिर नदीम और मेंडिस के एक-एक ओवर में 13-13 रन ठोंक दिए। कार्तिक ने सिर्फ 29 गेंदों में हाफ़ सेंचुरी पूरी कर ली।इसके बाद भी कार्तिक ने अपना कोहराम जारी रखा और लगा कि दिनेश जड़ देंगे आईपीएल सिक्स का पहला शतक लेकिन कार्तिक 48 गेंदों में 86 रन बनाकर आउट हो गए। कार्तिक ने 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 86 में से 68 रन बाउंड्रीज़ के ज़रिए बनाए। इस पारी के दम पर कार्तिक ने हासिल कर ली ऑरेंज कैप।आईपीएल सिक्स में अब तक इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ का धूमधड़ाका देखने को मिला है। मुंबई के इस इंडियन ने 3 मुकाबलों में 61 की औसत से 183 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। जाहिर है कार्तिक के बल्ले से इस आईपीएल में खूब धूमधड़ाका देखने को मिल रहा है और ऐसे है कार्तिक का कोहराम जारी रहा तो चैम्पियंस ट्रॉफ़ी के 15 खिलाड़ियों में भी कार्तिक की जगह टीम इंडिया में पक्की हो जाएगी।