बेरोजगारी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आज के समय में हर व्यक्ति अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कई प्रकार कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेता है जिससे कि उसे एक अच्छी नौकरी प्राप्त हो सके किन्तु कई कारणों कि वजह से वह इन परीक्षाओं में सफल नहीं हो पाता और उसे निराशा ही हांथ लगती है।

करें ये उपाय:

  • किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में जाने के पूर्व यदि आप अपने साथ फिटकरी और कपूर लेकर जाते है तो इससे आपकी एकाग्रता शक्ति का विकास होता है और आपके शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
  • यदि आप अपने बच्चे के कमरे में उसकी पढ़ाई करने वाले टेबल को ईशान कोण में रखते है व उसी ईशान कोण कि दीवार पर सरस्वती माता कि तस्वीर लगाते है तो इससे उसकी बुद्धि में वृद्धि होती है।
  • यदि आप किसी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है तो उस परीक्षा में जाने के पूर्व गणेश रुद्राक्ष धारण करने से आपकि सफलता के मार्ग में आने वाली बाधा समाप्त होती है।
  • किसी भी परीक्षा या कोई भी शुभ कार्य पर जाने के पूर्व यदि मीठा दही का सेवन कर घर से निकलते है तो इसमें आपके सफल होने कि संभावना अधिक होती है।