राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा श्रीमान् मृत्युंजयसिंह, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम के निर्देशन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम द्वारा आगामी 25 फरवरी को ग्राम पंचायत शिवगढ़, तह. सैलाना, जिला-रतलाम में वृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन ‘जागरूकता से सशक्तिकरण’ के उद्देश्य से किया जाएगा।

इस संबंध में बैठक का आयोजन श्री राजेन्द्र कुमार दक्षणि, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला-रतलाम की अध्यक्षता में आगामी 22 फरवरी को ए.डी.आर. सेंटर, रतलाम में बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त बैठक में श्री दक्षणि द्वारा रतलाम ने समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों को बताया कि वृहद विधिक सेवा शिविर की सभी तैयारियां कर ली गई है और अधिक से अधिक हितग्राहियों को शासन द्वारा संचलित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से हितग्राहियों को चिन्हित किया गया है।

श्री राकेश जमरा जिला रजिस्ट्रार/सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम ने अपने उद्बोधन में बताया कि सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग की प्रदर्शिनी सहित प्रचार-प्रसार के साथ शिविर में आवश्यक रूप से उपस्थित होकर हितग्राहियों को लाभ पहुंचावे।

उक्त बैठक में सुश्री अंकिता प्लास, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम, श्री जयेन्द्र ठाकुर एवं जी.पी.एस. कसेडिया, एमपीईबी, बी.एस कटारे, ए.एस.ओ. खाद्य विभाग, के. के. यादव, सुश्री नलिनी कटारा, सुश्री ज्योति तोतला, सुश्री निशा गणावा श्रम निरीक्षक, श्री जी. एस. मोहनिया, डी.डी.ए., श्री दिनेश वर्मा, डाॅ. श्री ए. के. राणा, श्री के. पी. वर्मा, ई.ई. पी.एच.ई. एवं के.सी. मोदी, डीआरसीएस. रतलाम आदि उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता का आयोजन आज 23 फरवरी को
शिवगढ़ में आयोजित होने वृहद विधिक सेवा शिविर के संबंध में एक पत्रकार वार्ता आज 23 फरवरी को दोपहर 2 बजे एडीआर सेंटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय रतलाम में आयोजित की जाएगी। इस पत्रकार वार्ता में सभी संवाददाता, पत्रकारगण आमंत्रित किए गए हैं।