शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में 27 फरवरी से 2 दिवसीय जिला स्तरीय करियर अवसर मेला आयोजित किया जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए उचित रोजगार तलाश करने का यह स्वर्णिम अवसर है। देश प्रदेश एवं स्थानीय स्तर की कम्पनियों द्वारा बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जांएगे। यह मेला कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं तकनिकी सभी संकायों के विद्यार्थियों को नौकरी एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा।
प्राचार्य डॉ. संजय वाते ने बताया कि विद्यार्थीयों के चयन एवं भर्ती हेतु आने वाली कम्पनियों में शिव शक्ति बायो प्लान्टिक इंदौर, जी-4 सिक्योर साल्यूशन गुडगांव, नवभारत फर्टिलाइजर भोपाल, प्रतिभा सिटेक्स पीथमपुर, बालाजी सिक्योरिटी इंदौर, विनायक इंस्टिट्यूट ऑफ़ होम हेल्थ इंदौर, भारतीय जीवन बीमा निगम, इप्का प्रा.लिमिटेड, कासमास पॉवर गांधीनगर, नवभारत फर्टिलाइजर भोपाल, दैनिक भास्कर कार्पोरेशन लिमिटेड, याजाकी इंडिया लि. अहमदाबाद, आई. एफ. बी. आई भोपाल, पटेल मोटर्स रतलाम, एल.एंड टी. अहमदाबाद, रिलायंस लाइफ इंशोरेंस आदि शामिल है। 10वीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, इंजीनियरिंग, एम.बी.ए, पोलेटेक्निक, पी.जी.डी.सी.ए., आई.टी.आई. डिप्लोमा धारक एवं अन्य योग्यताधारी मेले में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा कर अपनी योग्यतानुसार विभिन्न कम्पनियों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
मेला प्रभारी डॉ. स्वाति पाठक ने बताया कि मेल में विद्यार्थियों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने के लिए शासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये जायेगे जहाँ उन्हें स्वरोजगार से सम्बंधित समस्त जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जायेगा। स्वरोजगार के अवसर, बैंक ऋण अनुमोदन, सरकारी सहायता, बाज़ार आदि की जानकारी दी जाएगी। महाविद्यालयों के पूर्व छात्र भी मेले का लाभ ले सकते हैं।