होली एक भाईचारे और प्यार का त्योंहार है। होली रंगो का बहुत ही शानदार त्यौहार है और इसे मनाने में कोई भी पीछे नहीं रहता है। ऐसे में आज हम बात कर रहें है एक ऐसी जगह की जहाँ पर लोग दूर दूर से होली मनाने आते है। पिंकसिटी जयपुर के सिटी पैलेस पर हर साल होली समारोह होता है।
यहां विदेशों से होली मनाने आते है लोग:
यहाँ पर लोग विदेशो से आते है रंग खेलने के लिए। जयपुर में हर साल होली को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है यहाँ पर होली को रॉयल अंदाज में मनाया जाता है और बहुत ही बेहतरीन तरीके से लोग यहाँ एन्जॉय करते है। होली के दिन यहाँ पर पूर्व राजपरिवार के सदस्य भी हर साल आते है।
राजकुमारी दीया कुमारी भी खेलती है होली:
एमएलए और पूर्व राजकुमारी दीया कुमारी सभी यहाँ होली मनाते है और एन्जॉय करते है। विदेशियों का यहाँ पर तांता लगा रहता है और विदेशियों को यहीं पर होली खेलना पसंद आता है वे हर साल यहाँ आते है और होली खेलते है।
खाने पिने का इंतजाम:
होली के वक्त जयपुर पूरी तरह रंगो में रंगा हुआ होता है और यहाँ पर सभी के खाने पिने का इंतजाम भी होता है। यहाँ पर सभी उम्र के लोग आते है और जमकर होली खेलते है। वाकई में होली का त्यौहार सभी के लिए रंगारंग होता है।