महिला एवं बाल विकास विभाग रतलाम द्वारा लालिमा योजना अन्तर्गत भोजन आधारित एप्रोच के तहत स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आयरन से भरपूर विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों के संरक्षण व प्रोसेसिंग हेतु विभागीय अमले किशोरी बालिका एवं महिलाओं हेतु उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन नरसिंह वाटिका में किया गया।
कार्यक्रम में म.बा.वि. की सहायक संचालिका सुश्री अंकिता पंड्या द्वारा लालिमा अयिभयान के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डाला गया। एन.आई. के संभागीय कंस्लटेर आशीष पुरोहित द्वारा एनिमिया के कारण एवं रोकथाम के उपाय बताए गए।
कृषि विज्ञान केन्द्र की संचालक डा. बरखा शर्मा द्वारा विभिन्न विधियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बी.एल. मालवीय, श्रीमती नीता जैन, श्रीमती चेतना गेहलोत, सुषमा नामदेव, आंगनवाडी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रेरणा तोगडे द्वारा किया गया।