दो मुंह की बावड़ी क्षेत्र में शनिवार दोपहर बिजली का काम करते समय लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। साथी अचेत अवस्था में उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
माणकचौक थाना पुलिस के अनुसार घटना में रामगढ़ निवासी घनश्याम जाट (38) की मौत हुई है। घनश्याम अपने साथी शेरू, प्रकाश और दीपक भदोरिया के साथ लाइन को ठीक करने गया था। बताया जाता है कि लाइन में फाल्ट होने से लाइट चली गई थी। सूचना पर वह अपने साथियों के साथ जीप में सवार होकर लाइन ठीक करने गया था। यहां लाइन बंद कर खंभे पर चढ़ा और जैसे ही काम शुरू किया तो अचानक से लाइन में करंट आ गया, जिससे झटका लगते ही वह सचेत होकर ऊपर ही लटका रह गया। अचानक हुए हादसे को देख उसके साथी खंबे पर चढ़े और उसे नीचे उतारा।
चिकित्सक ने किया मृत घोषित
घनश्याम को जब उसके साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद विभाग के अन्य कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर परिजन और पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और यहां पर मामले की जांच कर शव का पीएम करायाए उसके बाद परिजनों को सौपा।
ईसीजी मशीन पर लगा रहा ताला
हादसा के बाद जब साथी कर्मचारी घनश्याम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तब चिकित्सक ने परीक्षण कर उसे ईसीजी कराने भेजा। इस दौरान स्ट्रैचर पर घनश्याम को ईसीजी कराने लेकर गए, मगर ईसीजी रूम पर ताला लगा हुआ मिला। साथी कर्मचारियों इधर-उधर जानकारी भी ली, मगर घनश्याम की ईसीजी नहीं हो पाई। इसके बाद साथी पुन: डॉक्टर के पास उसे लेकर पहुंचे।
हादसा के बाद जब साथी कर्मचारी घनश्याम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तब चिकित्सक ने परीक्षण कर उसे ईसीजी कराने भेजा। इस दौरान स्ट्रैचर पर घनश्याम को ईसीजी कराने लेकर गए, मगर ईसीजी रूम पर ताला लगा हुआ मिला। साथी कर्मचारियों इधर-उधर जानकारी भी ली, मगर घनश्याम की ईसीजी नहीं हो पाई। इसके बाद साथी पुन: डॉक्टर के पास उसे लेकर पहुंचे