2011 बेच की आईएएस श्रीमती रुचिका चौहान ने आज मंगलवार को रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात् उन्होंने रतलाम कलेक्ट्रेट कार्यालय की विभिन्न शाखाओ का निरीक्षण किया। अधिकारियो /कर्मचारियो से कार्य गतिविधियो के संबंध में चर्चा की।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती चौहान ने मौजूद पत्रकारगणों से चर्चा में कहा कि शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओ का लाभ जरुरतमंद लोगो को दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आने वाले चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रुप से सम्पन्न कराना तथा कानून व्यवस्था की स्थिति को कायम रखते हुए कोमी एकता भी उनकी प्राथमिकताओ में सम्मिलित है। जिले की स्वास्थ्य सुविधाओ की रियल टाईम में उपलब्धता, जर्जर भवनो की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही भी प्राथमिकता से उनके द्वारा की जाएगी।