अमेरिका के टेक्सास में एक फर्टिलाइजर प्लांट में जबरदस्त धमाका हुआ है। इस धमाके के चलते 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है जबकि कई लोगों के बिल्डिंग में फंसे होने की आशंका है। यह फर्टिलाइजर फैक्ट्री वॉको में है। इस धमाके बाद आस-पास की कई इमारतों में भी आग लग गई है और इलाके की बिजली भी गुल हो गई। प्रशासन ने नॉर्थ टेक्सास के लोगों को इलाका खा… अमेरिका के टेक्सास में एक फर्टिलाइजर प्लांट में जबरदस्त धमाका हुआ है। इस धमाके के चलते 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है जबकि कई लोगों के बिल्डिंग में फंसे होने की आशंका है। यह फर्टिलाइजर फैक्ट्री वॉको में है। इस धमाके बाद आस-पास की कई इमारतों में भी आग लग गई है और इलाके की बिजली भी गुल हो गई। प्रशासन ने नॉर्थ टेक्सास के लोगों को इलाका खाली करने के लिए कहा है। धमाका इतना बड़ा था कि इसे घटनास्थल से 45 किलोमीटर दूर तक सुना गया। बताया जा रहा है अमेरिकी समय के मुताबिक धमाका शाम 7 बजकर 50 मिनट के करीब हुआ और इसके बाद आग भड़क उठी। इस फैक्ट्री के करीब एक स्कूल की बिल्डिंग भी थी जिसमें आग लग गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 6 हेलीकॉप्टर जुटे हुए हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह बम धमाका था या कोई हादसा।