असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए रतलाम जिले में संचालित किए जा रहे अभियान के तहत 3 लाख 57 हजार श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है। पंजीयन गत 1 अप्रैल से आरंभ किया गया था, आज 8 अप्रैल को 40930 श्रमिक पंजीकृत किए गए हैं। शत-प्रतिशत पात्र श्रमिकों के पंजीयन हेतु बड़ी संख्या में शासकीय अमला तैनात किया गया है। वार्डा में विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।

कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने बताया कि जिले में करीब 5 लाख श्रमिकों के पंजीयन का लक्ष्य है, जो समयावधि में अर्जित कर लिया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि अब तक सर्वाधित 70514 श्रमिक जनपद पंचायत आलोट में पंजीकृत किए गए हैं। जनपद रतलाम में 63272, जनपद बाजना में 42797, जनपद सैलाना में 38359, जनपद जावरा 37859, जनपद पिपलोदा में 24969, नगर निगम रतलाम में 14796 तथा नगर पालिका जावरा में 5828 श्रमिक पंजीकृत किए गए है।

इसके अलावा नगर परिषद् ताल में 2930 सैलाना में 2844, आलोट में 2950, बड़ावदा में 1985, नामली में 2148, पिपलोदा में 2059 तथा नगर परिषद धामनोद में 1874 श्रमिक पंजीकृत किए जा चुके हैं।