मुख्यधारा और व्यवसायिक सिनेमा से इतर, दोनों तरह के फिल्मों में सफलता हासिल करने वाली अभिनेत्री कल्की कोचलीन को व्यवसायिक फिल्मों में काम करना कठिन लगता है।अपने पति अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी में कल्की ने एक युवा लड़की की भूमिका अदा की थी जो बाद में एक वेश्या बन जाती है। उन्होंने इस फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। कल्की ने मुख्यधारा से इतर… व्यवसायिक सिनेमा में काम करना कठिन: कल्की कोचलीन

मुख्यधारा और व्यवसायिक सिनेमा से इतर, दोनों तरह के फिल्मों में सफलता हासिल करने वाली अभिनेत्री कल्की कोचलीन को व्यवसायिक फिल्मों में काम करना कठिन लगता है।अपने पति अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी में कल्की ने एक युवा लड़की की भूमिका अदा की थी जो बाद में एक वेश्या बन जाती है। उन्होंने इस फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। कल्की ने मुख्यधारा से इतर फिल्मों जैसे शैतान, दैट गर्ल इन येलो बूट्स और अन्य फिल्मों के अलावा जोया अख्तर की जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में काम किया है। आने वाली फिल्म ये जवानी है दीवानी में कल्की, रणवीर कपूर-दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगी।कल्की ने अभी तक बहुत सारी व्यवसायिक फिल्मों में काम नहीं किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसी फिल्मों में काम करना मुश्किल है। कल्की ने बताया कि निश्चित रूप से मेरे लिये यह आसान नहीं है और वास्तव में यह काफी मुश्किल है। यह मेरे लिए कठिन है। जिंदगी ना मिलेगी दुबारा में चरित्र को जीवंत करना कठिन था। यह मेरे लिए दु:स्वप्न की तरह था लेकिन इसे मानवीय और लोगों के हंसने लायक बनाना था। यह बहुत बड़ी चुनौती थी। जिंदगी ना मिलेगी दुबारा फिल्म में कल्की ने अभय देओल की प्रेमिका की भूमिका अदा की थी और वह करण जौहर की आने वाले फिल्म ये जवानी है दिवानी में नजर आएंगी।

By parshv