आईपीएल सिक्स का रोमांच शिखर पर चढ़ता जा रहा है लेकिन क्यों साबित हो रहा है आईपीएल-6 मनोरंजन का बाप। हम आपको बताते हैं आईपीएल-6 के सुपहिट होने की 6 वजहें। आईपीएल सिक्स है अगल 6 सीज़न सिक्स साबित हो रहा है मनोंरंजन का बाप और इसकी एक नहीं कई वजहें हैं।आईपीएल-6 के हैट्रिक-मैनसीज़न सिक्स के पहले दो हफ्ते में ही देखने को मिली है दो हैट्रिक। पहले सुनील नर…
आईपीएल सिक्स का रोमांच शिखर पर चढ़ता जा रहा है लेकिन क्यों साबित हो रहा है आईपीएल-6 मनोरंजन का बाप। हम आपको बताते हैं आईपीएल-6 के सुपहिट होने की 6 वजहें। आईपीएल सिक्स है अगल 6 सीज़न सिक्स साबित हो रहा है मनोंरंजन का बाप और इसकी एक नहीं कई वजहें हैं।आईपीएल-6 के हैट्रिक-मैनसीज़न सिक्स के पहले दो हफ्ते में ही देखने को मिली है दो हैट्रिक। पहले सुनील नरायण ने पंजाब के खिलाफ किए तीन गेंदों में किए लगातार तीन शिकार और फिर अमित मिश्रा पुणे के खिलाफ लगातार तीन गेंदों में तीन विकेट चटकाकर पूरी की आईपीएल-6 में दो दिन में दूसरी हैट्रिक।सुपर ओवर का सुपररोमांचआईपीएल के शुरूआती 5 सीज़न में सिर्फ 2 मुकाबले सुपर ओवर तक गए थे लेकिन इस बार सीज़न के शुरूआती दो हफ्तों में ही दो मुकाबलों के नतीजे सुपर ओवर में निकले हैं। पहले हैदराबाद और बैंगलोर के बीच मुकाबला टाई हुआ और सुपर ओवर में सनराइजर्स ने हासिल की जीत और फिर बैंगलोर ने दिल्ली के खिलाफ सुपर ओवर में लहराया जीत का परचम।आरपी की नोबॉलएक नोबॉल कितनी महंगी पड़ सकती है। इनका अंदाज़ अब बैंगलोर के आरपी सिंह को पता चल गया होगा। चेन्नई और बैंगलोर के बीच मुकाबले में चेन्नई को आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे। आरपी ने जडेजा को इस गेंद पर आउट करके बैंगलोर के फैंस को जश्न बनाने का मौका भी दिया लेकिन फिर जैसे ही अंपायर ने नोबॉल के इशारा किया को जीत की खुशी पल भर में ही काफूर हो गई और चेन्नई ने हासिल कर ली करिश्माई जीत।कोहली की ‘गंभीर’ भिड़ंतमसाला क्रिकेट में गर्मी तब बढ़ गई जब दिल्ली के कोहली और गंभीर के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। वो तो अच्छा हुआ कि रजत भाटिया ने बीचबचाव कर दिया, वर्णा दिल्ली के ये दो दिलेर तो हर हद को पार करने के मंसूबे रखते थे।वाह क्या कैच हैइस बार आईपीएल में देखने को मिल रहे हैं ज़बरदस्त कैच। सबसे पहले रहाणे ने प्वांइट पर जयवर्धने का हवा में गोता लगाते हुए कैच लपका और फिर पोलार्ड ने छक्का जाती हुई गेंद को लपक कर धोनी को दिखाया पैवेलियन का रास्ता तो वहीं पंजाब के युवा खिलाड़ी गुरकीरत सिंह ने फाइन लेग में पकड़ा रॉस टेलर का ये करिश्माई कैच जबकि पॉन्टिंग सुपरमैन बनकर उनमुक्त चंद की उड़ान पर लगाया ब्रेक।इंडियन डांस लीगसिर्फ खेल ही नहीं बल्कि अपने करतबों से भी खिलाड़ी लाइमलाइट में आने का मौका नहीं गंवा रहे। युवराज और राहुल विकेट लेकर गोलियों की बरसात करते हैं तो वहीं ब्रावों कैच पकड़ कर करते हैं कैलिप्सो डांस। श्रीसंत विकेट चटका कर बनाते हैं यूनिक पोज़ तो वहीं अवाना विकेट का जश्न ब्रेक डांस करके बनाते हैं।