जारी ग्रीष्म ऋतु के दौरान रतलाम नगर को सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महापौर डॉ. सुनीता यार्दे तथा कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने आज संयुक्त रूप से धोलावाड़ एवं मोरवानी के जल यंत्रालयों का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अबाधित जल आपूर्ति हेतु सतत् निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक मरम्मत कार्य समय सीमा में सुनिश्चित करे। बताया गया कि धोलावाड़ इंटेकवेल के टरबाईन की खराबी दूर कर दी गई है। मोटर पंप की भी मरम्मत कराई गई है, अन्य जरूरी संधारण भी किए जा रहे है। इस दौरान निगमायुक्त श्री एसके सिंह तथा कार्यपालन यंत्री श्री सुरेश व्यास भी उपस्थित थे।