जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर 27 अप्रैल को जनपद पंचायत रतलाम के ग्राम बाजेड़ा में आयोजित किया गया। प्रारंभ में सरपंच श्रीमती शोभाबाई श्रीराम जाट, सीईओ जिपं श्री सोमेश मिश्रा तथा आवास परियोजना अधिकारी श्री महेश चौबे ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।
सीईओ जिपं श्री सोमेश मिश्रा ने बताया कि शिविर में कुल 126 शिकायते प्राप्त हुई, जिसमे से 35 शिकायतों का त्वरित समाधान करते हुए हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। पशु चिकित्सा शिविर के साथ ही निःशक्तजनों का परीक्षण भी किया गया। कला पथक दल द्वारा योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। विभागीय अधिकारियो द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। अतिथि स्वागत ग्राम पंचायत सचिव रणजीत मालवीय सहित अन्य उपस्थितजनों ने किया।