आज रंगारंग क्रिकेट में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा पंजाब और पुणे वॉरियर्स के बीच। दोनों ही टीमों ने हारे हैं अपने पिछले मुकाबले लेकिन अब एक जीत इन टीमों को लौटा देगी जीत की पटरी पर। यह दोनों ही टीमें आईपीएल अलग छह में अब तक कोई धमाल नहीं मचा सकी है। पंजाब हो या पुणे, दोनों टीमो का रहा है मीटर डाउन।खराब बल्लेबाजी से परेशान पंजाबनाम की किंग्स है ये टीम।…
आज रंगारंग क्रिकेट में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा पंजाब और पुणे वॉरियर्स के बीच। दोनों ही टीमों ने हारे हैं अपने पिछले मुकाबले लेकिन अब एक जीत इन टीमों को लौटा देगी जीत की पटरी पर। यह दोनों ही टीमें आईपीएल अलग छह में अब तक कोई धमाल नहीं मचा सकी है। पंजाब हो या पुणे, दोनों टीमो का रहा है मीटर डाउन।खराब बल्लेबाजी से परेशान पंजाबनाम की किंग्स है ये टीम। मैदान पर निकल रहा है इन किंग्स का कचूमर। खास कर पंजाब की बल्लेबाजी का रहा है सबसे बुरा हाल। जीत की पटरी पर लौटने के लिए कप्तान गिलक्रिस्ट को दिखानी होगी गरज जो अब तक बना सके हैं पांच मैचों में सिर्फ 57 रन। वहीं देसी स्टार्स मनदीप सिंह, मनन वोहरा और गुरकीरत सिंह भी नहीं उतरें हैं उम्मीदों पर खरे। साथ ही हसी से भी होगी बड़ी पारी की उम्मीद। टीम के लिए खुशखबरी ये है कि कंगारू बल्लेबाज़ शॉन मार्श टीम के साथ जुड़ चुके हैं जिनके पास है माद्दा बल्लेबाजडी में जान फूंकने का। वहीं बॉलिंग डिपार्टमेंट में प्रवीण कुमार और मनप्रीत गोनी की तेजी ने दिखाया है दम जबकि स्पिनर पीयूष चावला ने भी किया है ठीक-ठाक प्रदर्शन। मुकाबला कमज़ोर पुणे से है तो जीत की पटरी पर वापसी की उम्नीद और बढ़ जाती है अलावा इसके पंजाब ने अपने सीजन-6 में अभियान की शुरुआत भी इसी टीम को 99 के स्कोर पर रोक कर जीत के साथ की थी।वॉरियर्स लगाओ दमकागजों पर ये टीम बेहद मजबूत है लेकिन मैदान पर ना जाने क्यों फूल जाता है वॉरियर्स का दम। युवराज जैसा सितारा कभी खेलता है तो कभी बाहर बैठता है। टीम का कॉम्बिनेशन हर मैच में अलग ही नजर आता है हालांकि फिंच और स्टीवन स्मिथ के आने से बल्लेबाजी मजबूत जरुर हुई है लेकिन उत्थ्पा को अब करनी होगी और जिम्मेदारी से बल्लेबाज़ी लेकिन देसी चेहरे टी-सुमन, अभिषेक नायर और मनीष पांडे का ब्लास्ट कब देखने को मिलेगा। इन्ही की खराब बल्लेबाजी की बदौलत पिछले मैच में सनराइजर्स के खिलाफ जीता जिताया मैच इस टीम के हाथ से निकल गया था। हां अशोक डिंडा और भुवनेश्वर कुमार जैसे पेसर्स ने झटके हैं विकेट और राहुल शर्मा ने भी दिखाए हैं रंग लेकिन जीत के लिए कप्तान मैथ्यूज को भी निभाना होगा अपना ऑलराउंडर वाला अवतार।