कल बैंगलोर की बाजीगीरी के सामने राजस्थान के रॉयल्स नजर आए बेरंग। एक तरफा मुकाबले में चैलेंजर्स ने सात विकेट से दी राजस्थान को मात। चैलेंजर्स के चैलेंज के सामने राजस्थान रही हल्ला बोलने में नाकामयाब और चैलेंजर्स ने की आसानी से जीत दर्ज।117 पर ऑल आउट राजस्थानचैलेंजर्स की गेंदबाजी के सामने चारों खाने चित हो गए राजस्थान के रॉयल्स। शेन वॉटसन और रहाणे इस… रॉयल्स पर भारी पड़े चैलेंजर्सकल बैंगलोर की बाजीगीरी के सामने राजस्थान के रॉयल्स नजर आए बेरंग। एक तरफा मुकाबले में चैलेंजर्स ने सात विकेट से दी राजस्थान को मात। चैलेंजर्स के चैलेंज के सामने राजस्थान रही हल्ला बोलने में नाकामयाब और चैलेंजर्स ने की आसानी से जीत दर्ज।117 पर ऑल आउट राजस्थानचैलेंजर्स की गेंदबाजी के सामने चारों खाने चित हो गए राजस्थान के रॉयल्स। शेन वॉटसन और रहाणे इस बार नहीं दे सके टीम को शानदार स्टार्ट। हां एक बार फिर इस टीम के कप्तान और दीवार ने दिखाया दम। द्रविड़ ने इक्कतीस गेंदों में 35 रन बनाए। द्रविड़ के अलावा स्टुअर्ट बिन्नी ने भी दिखाए हाथ। बिन्नी ने चार चौके और एक छक्के की मदद से बनाए सिर्फ बीस गेंदों में तैंतीस रन।लेकिन इसके अलावा द्रविड़ का कोई भी रॉयल विकेट पर नहीं टिक सका और बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन की वजह से ये टीम नहीं खेल सकी बीस ओवर तक। राजस्थान उन्नीस दशमलव चार ओवर में 117 रन बनाकर हो गई ऑलआउट।बैंगलोर की ओर से विनय कुमार और आरपी सिंह ने धारदार गेंदबाजी की। दोनों ने तीन तीन विकेट हासिल किए जबकि रामपॉल ने झटके दो विकेट।फिर चली गेल की रेलसिर्फ 118 रन के टारगेट के सामने गेल और दिलशान ने दिया अपनी टीम को प्रामिसिंग स्टार्ट। दिलशान ने पच्चीस रन बनाए तो गेल 49 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इनके अलावा सौरभ तिवारी ने भी जीत में दिया पच्चीस रनों का योगदान। कुल मिलाकर बैंगलोर के चैलेंजर्स ने एक बार फिर दिखाया कि वो क्यों है इस बार खिताब के सबसे प्रबल दावेदार।

By parshv