अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन के साथ उनकी शिखर बैठक की तारीख और जगह तय हो गई है और इसकी घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

ट्रंप ने टेक्सास की यात्रा के लिए व्हाइट हाउस से रवाना होने के मौके पर पत्रकारों से कहा ,‘हमने अब तिथि और स्थान तय कर लिया है और इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जाएगी।’

उन्होंने कहा ,‘हम उत्तर कोरिया के साथ बहुत ही महत्वपूर्ण बातचीत कर रहे हैं और बंधकों के संबंध में बहुत सी चीजें पहले ही हो चुकी हैं।’ ट्रंप ने कहा ,‘जैसा कि मैंने कल कहा था , देखते रहो। मुझे लगता है कि आप बहुत अच्छी चीजें देख रहे होंगे।’