मसाला क्रिकेट में आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा दिल्ली और पंजाब के बीच। दिल्ली पिछला मैच जीतकर तोड़ चुकी है हार का चक्रव्यूह तो पंजाब भी करेगी टूर्नामेंट में चौथी जीत की कोशिश। पंजाब और दिल्ली दोनों ने पिछले मैचों में की धमाकेदार जीत दर्ज लेकिन अब डेयरडेविल्स और किंग्स के बीच होगी रंगीन रण में जंग।जीतो दिल्ली जीतोछह हार के बाद पिछले मैच में दिल्ली ने… दिल्‍ली और पंजाब के बीच होगी रंगीन जंगमसाला क्रिकेट में आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा दिल्ली और पंजाब के बीच। दिल्ली पिछला मैच जीतकर तोड़ चुकी है हार का चक्रव्यूह तो पंजाब भी करेगी टूर्नामेंट में चौथी जीत की कोशिश। पंजाब और दिल्ली दोनों ने पिछले मैचों में की धमाकेदार जीत दर्ज लेकिन अब डेयरडेविल्स और किंग्स के बीच होगी रंगीन रण में जंग।जीतो दिल्ली जीतोछह हार के बाद पिछले मैच में दिल्ली ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीतकर तोड़ा हार का क्रम और निश्चित तौर पर इस जीत के बाद दिल्ली का जोश हो गया है दोगुना। हालांकि टीम को अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए 9 में से 8 मुकाबले जीतने जरूरी है। जाहिर है दिल्ली चाहेगी जीत के मूमेंटम को बनाए रखना। टीम के लिए अच्छी बात है विव रिटर्ड्स के टीम के साथ जुड़ने के बाद आया कायापलट। वीरू का फिर दिखा विस्‍फोटक अंदाज़ तो कप्तान जयवर्धने भी दिखे रंग में जबकि वॉर्नर भी पैचेज़ मे दिखा चुके हैं दम। अलावा इनके केदार जाधव और जुनेजा भी ठाक-ठाक प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले तीन मैच में फेल रहने वाले उन्मुक्त को मिल सकती है टीम में जगह हालांकि ऑलराउंडर इरफान बल्ले से फलॉप हैं और गेंद से नकारा जाहिर है टीम मैनेजमेंट उनके बदलाव के बारे में सोच सकती है। गेंदबाज़ी में उमेश, नेहरा और शाहाबज कि तिकड़ी दम दिखा सकती है अगर बल्लेबाज़ उनका साथ दें।किंग्स बनेंगे कोटला के किंग?अब तक पंजाब टीम की कमजोरी थी इस टीम की बल्लेबाजी लेकिन लगता है डेविड मिलर ने कर दी इस टीम की कमी को पूरा। मिलर ने जिस तरह से पुणे के खिलाफ की आतिश बल्लेबाजी उससे जाग गई है इस टीम की उम्मीदें। मिलर के अलावा टीम में कंगारू बल्लेबाज़ शॉन मार्श भी कर सकते हैं वापसी जो मनदीप सिंह और मनन वोहरा जैसे देसी स्टार्स के साथ बल्लेबाज़ी को देगा और मजबूती। हालांकि कप्तान गिलक्रिस्ट की फॉर्म है टीम की सिरदर्द। मौजूदा सीजन में गिली ने छह मैचों में बनाए हैं सिर्फ 61 रन। गेंदबाज़ी पंजाब टीम की जान है। पंजाब अब तक वही मैच हारी है जहां बल्लेबाज़ी नो परफॉर्म नहीं किया।  प्रवीण कुमार, अजहर महमूद पहले से ही लय में हैं अब गोनी भी विकेटों की बोनी करने लगे हैं। पीयूष का विकेटों का सूखा दिक्कत है लेकिन उनकी बेहतर इकोनमी टीम के लिए तोहफा से कम नहीं। अब देखना दिलचस्प होगा की अब तक लगातार दो मैच जीतने में फेल रही पंजाब क्या दिल्ली का खेल एक जीत के बाद ही बिगाड़ सकती है या फिर घर पर डेविल्स दिखा पाते हैं दम।

By parshv