आईपीएल में आज पहला मुकाबला खेला जाएगा बैंगलोर और पुणे के बीच। इस मैच में पलड़ा बैंगलोर का भारी है लेकिन विराट एंड कंपनी नहीं करेगी पुणे को हल्के में लेने की भूल। आईपीएल के रण में भिड़ेंगे टेबल की टॉपर के साथ हार दर हार को गले लगाते पुणे के वॉर्यिरस। बैंगलोर मुकाबले में फेवरेट है लेकिन अब तक मिली दो जीत में से एक चेन्नई के खिलाफ जीतने वाली पुणे घर प… पुणे के सामने होगा विराट चैलेंजआईपीएल में आज पहला मुकाबला खेला जाएगा बैंगलोर और पुणे के बीच। इस मैच में पलड़ा बैंगलोर का भारी है लेकिन विराट एंड कंपनी नहीं करेगी पुणे को हल्के में लेने की भूल। आईपीएल के रण में भिड़ेंगे टेबल की टॉपर के साथ हार दर हार को गले लगाते पुणे के वॉर्यिरस। बैंगलोर मुकाबले में फेवरेट है लेकिन अब तक मिली दो जीत में से एक चेन्नई के खिलाफ जीतने वाली पुणे घर पर एक दो सितारों के सहारे ही सही उलटफेर कर सकती है।बैंगलोर की होगी बल्ले बल्ले7 मैचों मे से घर पर 5 जीत के साथ विजयीरथ पर सवार बैंगलोर अब घर से बाहर पुणे को हरा कर सबित करना चाहेगी कि वो सिर्फ घर की शेर नहीं है। गेल की रेल पर जीत की सवारी करने का टैग टीम पहले ही उतार चुकी है। टीम के लिए जीत के दो तुरूप के इक्के हैं। औरेंज कैप होलडर विराट कोहली और क्रिस गेल तो उनके बैकअप के तौर पर दम दिखा रहे हैं एबी डेविल्यर्स। अलावा इसके दिलशान ने भी पिछले मैच में वापसी से टीम को निराश नहीं किया। बल्लेबाज़ी में टीम के पास ओरेंज कैप के साथ टॉप स्कोरर विराट हैं तो गेंदबाज़ी में पर्पल कैप होल्डर 12 विकेट के साथ विनय कुमार। अलावा इसके रवि रामपॉल भी रंग में हैं और जरूरत पड़ने पर उन्दक्त भी टीम को निराश नहीं करते। पिछले मैच में जीत के बाद विटोरी-मुरली की जोड़ी को अभी भी टीम में जगह मिलना मुश्किल लगता है।पुणे जड़ेगा पंच7 में से पांच मैच हारने वाली पुणे पिछला मैच 185 रन बनाने के बाद भी पंजाब से हारी लेकिन टीम को खाते में जो दो जीत दर्ज हैं उसमें से एक सबसे बैलेंस टीम चेन्नई के खिलाफ है। टीम की बल्लेबाज़ी सबसे बड़ी परेशानी है। पिछले मैच में 185 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ी की इनकंसिसटेंसी टीम की दूर्दशा की सबसे बड़ी वजह है। नामी बल्लेबाज़ युवराज, उथप्पा, मनीष पांडे, मैथ्यूज, सैमेयूलस, स्मिथ अब तक जीत का आधार नहीं रख सके हैं। इकलौते फिंच जरूर रन बरसा रहे हैं लेकिन अब ल्यूक राईट की पिछले मैच में ताबडतोड़ पारी जरूर फेल बैटिंग के लिए सहारा बन सकती है। गेंदबाज़ी में राहुल शॉर्म रंग में हैं लेकिन जीत के लिए भुवनेश्वर, डिंडा और मैथ्यूज को अब औसत प्रदर्शन से बेहतर करने की जरूरत है।

By parshv